back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मजदूरी मांगने पर मजदूर को इमारत से नीचे फेंका

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में मजदूरी की मांग को लेकर दो लोगों ने मजदूर के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति को एक निर्माणाधीन इमारत से फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार की रात उस वक्त हुई जब अर्जुन भुइया ने भवन मालिक शांतू सिंह से अपना लेबर चार्ज मांगा। नाराज शांतू सिंह ने अपने बेटे राकेश सिंह के साथ मिलकर पहले उस व्यक्ति के साथ मारपीट की और फिर उसे इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। भुइया को गंभीर चोटें आईं और उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में भुइया ने बताया कि वह मदनपुर बाजार स्थित शांतू सिंह के घर में पिछले एक सप्ताह से मजदूरी का काम कर रहा था। जब भी मैंने उससे लेबर चार्ज की मांग की, उसने मना कर दिया। सोमवार को, मुझे पैसे की सख्त जरूरत थी और इसलिए मैंने उससे पैसों की मांग की। इस पर, शांतू सिंह और उसके बेटे राकेश सिंह ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे एक कमरे में रखा। उन्होंने मुझे बेरहमी से पीटा और मुझे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। फरार दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मदनपुर पुलिस थाने के एक जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...