back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोली से बिछड़ी बच्ची तो मचाया अपहरण का शोर, बच्ची बरामद

मेरठ, 03 मार्च (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र से मंगलवार को देर रात बच्ची के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची अपनी भिखारियों की टोली से बिछड़ कर कहीं चली गई थी। जिसके बाद उसके मां-बाप ने बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। हरदोई निवासी कयूम मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी निशा खातून और दो बेटियों के साथ रोडवेज बस से मेरठ आया था। कयूम का आरोप था कि इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवक उसकी चार साल की बेटी को उठाकर ले गए। इस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि देर रात ही पुलिस की कई टीम बच्ची की तलाश में जुट गईं। बच्ची को पुलिस ने घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में सड़क पर भटकते हुए बरामद कर लिया गया। जिसके बाद बच्ची के मां-बाप से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह भीख मांग कर गुजारा करते हैं। कोरोना काल से पहले उनकी टोली मेरठ में कांच के पुल पर भीख मांगती थी। जिसके बाद वह हरदोई चले गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात को वह अपनी टोली के साथ वापस लौटे थे। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बच्ची के अपहरण की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि बच्ची को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी के साथ झूठी सूचना देने पर उन्हें फटकार लगाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब : Part of God/ ईश्वर का अंश Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : kark/कर्क Lucky Gemstone...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵