back to top
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सम्पत्ति विवाद में महिला पर तेजाब डालने की घटना पुलिस जांच में निकली झूंठी

भरतपुर, 09 जून(हि.स.)। भरतपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में सम्पत्ति विवाद में भतीजो द्वारा महिला के ऊपर तेजाब फेंकने की घटना पुलिस जांच में झुठी पाई गई। महिला ने अपने प्रेमी का विश्वास जितने के लिये झूंठे नाटक की रचना की थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। अब उस पर आजीवन कारावास से सम्बंधित आरोपों का झूंठा मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भरतपुर देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मूलतः नगला मांझी थाना कुम्हेर हाल रणजीत नगर थाना कोतवाली निवासी बेवा रेखा यादव (31) ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में पुलिस को पर्चा बयान दिया कि वह अपने पुत्र मयंक को 7 जून सुबह 10 बजे के करीब दिखाने हॉस्पिटल आ रही थी, सिवाईंच स्कूल के पास बाईक पर आये उसके जेठ के लड़के विक्रम व प्रेम सिंह पुत्र होती लाल, राम पुत्र महेंद्र व जितेंद्र पुत्र पूरन यादव उस पर तेजाब फेंक कर भाग गए। इससे पहले 31 मई को उन्होंने 2 लाख रुपये की मांग की थी, नही देने पर डॉ सुदीप गुप्ता जैसी घटना की धमकी दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए नामजद चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। विश्नोई ने बताया कि दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आस पास लगे अभय कमाण्ड कन्ट्रोल रूम से अटैच तथा प्राइवेट सीसीटीवी कैमरो के फुटेजों को देखा गया व पूछताछ की गई। घटना के समय आरोपितों की टावर लोकेशन ली गई तो जीतेन्द्र की लोकेशन शिप्रा पथ जयपुर,प्रेम सिंह की कुम्हेरगेट रोड, राम सिंह की कुम्हेर एवं विक्रम की कसोदा कंजोली इलाके की आई। शक होने पर महिला व उसके पुत्र मयंक से अलग-अलग पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। जांच में सामने आया कि महिला का अफेयर उसके साथ रस्तोगी अस्पताल मे नर्सिंग स्टाफ अभिषेक शर्मा के साथ चल रहा था। अभिषेक को शक था कि रेखा का अफेयर उसके जेठ के लड़कों के साथ भी है। जिसका वह रेखा से बार-बार जिक्र करता। प्रेम में आसक्त रेखा ने प्रेमी अभिषेक को कॉल कर कहा कि सोमवार को तुम्हे सब पता चल जाएगा। सोमवार को बच्चे को आरबीएम अस्पताल मे दिखाने के बहाने घर से निकली। स्कूटी की डिग्गी मे तेजाब की बोतल रख कर बच्चे को पीछे बैठा सिवाईच स्कूल के पास पहुंची ओर बच्चे को एक तरफ खडा कर दिया। फिर तेजाब की बोतल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया व बच्चे को कह दिया कि ये सब ताऊ के लड़कों ने किया है। फिर अस्पताल पहुंची और पुलिस को झूंठी रिपोर्ट दी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...