the-family-members-went-to-the-village-the-thieves-cleaned-their-hands-on-the-cash-jewelery
the-family-members-went-to-the-village-the-thieves-cleaned-their-hands-on-the-cash-jewelery

घरवालें गांव गए, चोरों ने नगदी जेवर पर किया हाथ साफ

जोधपुर, 30 जून (हि.स.)। निकटवर्ती बनाड़ स्थित रामदेवनगर नांदड़ी में एक बंद मकान के चोरों ने ताले तोडक़र वहां से 75 हजार की नगदी के साथ हजारों के गहने ले गए। पड़ौसी की सूचना पर परिवार गांव लौटा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अब चोरों की तलाश आरंभ की है। आस पास कोई सीसीटीवी फुटेज नजर नहीं आए है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: जैतारण के निमाज हाल रामदेव नगर नांदड़ी निवासी रणजीत चौधरी पुत्र सोहनराम की तरफ से प्राथमिकी दी गई। इसमें बताया कि वह पढ़ाई करता है। परिवार के लोग दो तीन दिन के लिए पुश्तैनी गांव गए थे। इस बीच घर सूना था। पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े है। इस पर वह परिवार सहित लौट आया। चोरों ने ताले तोडऩे के बाद भीतर प्रवेश किया और अंदर सामान अस्त व्यस्त कर 75 हजार की नगदी, नाक की बाली, दस जोड़ी पायजेब आदि चुरा ले गए। घर में चोरी सूचना पर बनाड़ पुलिस वहां पहुंची और मुआयना किया। एएसआई गोरधनराम इसकी जांच कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in