the-employee-felt-the-current-while-putting-the-fuse-in-the-transformer
the-employee-felt-the-current-while-putting-the-fuse-in-the-transformer

ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालते समय कर्मचारी को लगा करंट

चंबा, 29 जून (हि.स)। पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी को काम करते समय करंट लगा है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आइजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। किलाड़ से करीब 50 किलोमीटर दूर उदीन गांव में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इस बारे में जैसे ही उदीन गांव निवासी विद्युत बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी रूप चंद को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचा और ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने लगा। इस दौरान उसे जोर का झटका लगा, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जैसे ही घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। लेकिन, यहां पर भी हालात सामान्य न होने के चलते उसे आइजीएमसी शिमला भेज दिया गया। पीड़ित रूप सिंह के जीजा भारत शर्मा ने बताया रूप सिंह की हालत में कुछ सुधार हो रहा है, लेकिन, आंख में साफ नहीं दिख रहा है, वहीं, बाजू भी काम नहीं कर रही है। एएसआई थाना पांगी कमलेश ने बताया कि उदीन गांव का 35 वर्षीय युवक रूप सिंह ट्रांसफार्मर पर फ्यूज डालते समय करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हेम राणा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड पांगी ने बताया कि रूप सिंह ठेकेदार के साथ आउटसोर्स पर काम करता है। शनिवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। शेडडाउन लिए बिना वह फ्यूज डालने लग गया, जिसके कारण इसको करंट लगा। विद्युत बोर्ड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/सोमी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in