back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को मुंडका क्षेत्र पहुंचे, जहां शुक्रवार शाम को एक इमारत में आग लग गई थी। इमारत में आग लगने से लगभग 27 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद केजरीवाल ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक दो भाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को दिल्ली सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा, घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, हम किसी को नहीं बख्शेंगे। पीड़ितों की पहचान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनए परीक्षण के बाद प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा, शव बुरी तरह जल चुके हैं। शवों की पहचान के लिए एक एफएसएल टीम भी लगाई गई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस बीच, पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा कि प्राथमिकी संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम को हुई घटना के वक्त ज्यादातर लोग चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, आग सबसे पहले पहली मंजिल पर लगी, जिसमें एक सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी थी। पुलिस ने उस कंपनी के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान हरीश गोयल और वरुण गोयल के रूप में हुई है। इमारत का मालिक मनीष लाकड़ा ऊपरी मंजिल पर रहता था, फरार हो गया है। अधिकारी ने कहा, लाकड़ा के ठिकाने के बारे में अभी पता नहीं चला है, उसे तलाशी जारी है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...