back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू में बस पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन के दावे की होगी जांच

जम्मू, 15 मई (आईएएनएस)। एक आतंकी समूह द्वारा 13 मई को माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस और एनआईए इस घटना की जांच में जुट गई है। शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस को कटरा क्षेत्र में एक विस्फोटक से उड़ा दिया गया, जिसमें चार की मौत हो गई थी और 20 यात्री घायल हो गए। एक आतंकी संगठन जम्मू और कश्मीर स्वतंत्रता सेनानियों (जेकेएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि बस को एक विस्फोटक उपकरण (आईडी) से निशाना बनाया गया था। आतंकवादियों के दावे की सत्यता के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों के लिए हमला करना और फिर उन संगठनों के माध्यम से जिम्मेदारी का दावा करना असामान्य नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि, हमने फोरेंसिक और अन्य सबूत एकत्र किए हैं। हरसंभव प्रसास किए जा रहे हैं। आतंकवादी समूह द्वारा किए गए दावे पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, जब तक कि हमें पुष्ट सबूत नहीं मिलते। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵