back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर में घुसकर जेवर सहित नकदी चोरी करने वाला आरोपित भोपाल से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

राजगढ़,30 जून (हि.स.)। कुरावर थाना पुलिस टीम ने हाइवे स्थित घर से डेढ़ माह पहले जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपित को भोपाल से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर व नकदी जब्त की। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और भी खुलासा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी रामनरेश राठौर ने बुधवार को बताया कि 9 मई को हाइवे स्थित पेट्रोलपंप के समीप रहने वाली प्रेमलता मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि , बीती रात अज्ञात व्यक्ति छत की रास्ते से घर में घुसकर पायजेब, सोने के टाॅप्स और नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तलाश शुरु की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने बीते रोज मुखबिर की सूचना पर भोपाल में दबिश देकर आरोपित सौरभ उर्फ डाकू निवासी भंवरकाॅलोनी कुरावर को गिरफ्तार किया, जो हमीदिया अस्पताल की केंटीन में काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से जेवर सहित 38 हजार का माल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एसआई मेहरबानसिंह कुंभकार, आर.रवि धाकड़, लक्ष्मण मीना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵