back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी को मारी गोली

श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, राजस्व विभाग के उस कर्मचारी की पहचान राहुल भट के रूप में हुई है, जिसे आतंकवादियों ने बडगाम जिले के तहसील कार्यालय में गोली मारकर घायल कर दिया था। राहुल भट को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा, इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵