back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवक की मौत के बाद भीलवाड़ा में तनाव, इंटरनेट सेवाएं ठप

जयपुर, 11 मई (आईएएनएस)। एक 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हत्या किए जाने के बाद बुधवार को भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। मंगलवार शाम को हुई इस वारदात के बाद लोगों में कोहराम मच गया। भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने जिले में बंद का आह्वान किया है। इस विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और शीर्ष पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों पर कड़ी निगरानी रखी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास शास्त्री नगर क्षेत्र में रात करीब 10.45 बजे ब्राह्मणी स्वीट्स के पास पैसे को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। कुछ युवकों ने 22 वर्षीय आदर्श तपड़िया पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाबालिग बताए जा रहे तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की है और कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। भीलवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक विट्ठल अवस्थी ने कहा, शर्मनाक घटना पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सरकार के लिए भी आंखें खोलने वाली है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵