back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में तेलंगाना पुलिस ने तेलुगू कॉल सेंटर घोटाले का पदार्फाश किया

हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने झारखंड से सक्रिय तेलुगू भाषियों को निशाना बनाने वाले एक विस्तृत कॉल सेंटर रैकेट चलाने वाले एक समूह का भंडाफोड़ किया है। झारखंड के धनबाद में नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस घोटाले का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ऑटोरिक्शा चालक कतरवथ राजू, के संतोष और डी श्रीनिवासुलु, छात्र ई गणेश, एम वेंकटेश, के हरिलाल, के गणेश, एम गणेश, और किसान के राजू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कतरावथ की झारखंड के विक्रम ठाकुर से दोस्ती हो गई थी। वह जब भी हैदराबाद आता था तो उसके ऑटोरिक्शा में घूमता था। ठाकुर ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोगों को ऋण और अन्य सेवाएं देने की आड़ में अपने साइबर धोखाधड़ी कार्यों के लिए तेलुगू लोगों को खोजने में अपनी कठिनाई के बारे में कतरावथ को बताया था। 30 प्रतिशत कमीशन के लिए, कतरावथ ने अपने बहनोई संतोष के साथ तेलंगाना के वानापर्थी जिले में अपने गांव पेद्दामंदाद से तेलुगू भाषी लोगों को इकट्ठा करना शुरू किया। जनवरी 2021 में, सभी नौ आरोपी धनबाद गए जहां विक्रम ठाकुर ने उन्हें फिशिंग जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी गतिविधियों में आवास और प्रशिक्षण प्रदान किया। राचकोंडा पुलिस ने कहा कि विक्रम ठाकुर कई सिम कार्ड के अलावा फर्जी नामों से बैंक खाते भी चलाता था। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵