back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु: महिला से पिटाई मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के थूथुकुडी पुलिस ने एक महिला संदिग्ध के साथ कथित मारपीट को लेकर चार महिला कांस्टेबलों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। थूथुकुडी जिले के पुलिस अधीक्षक बालाजी सरवनन ने आईएएनएस को बताया कि चार महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच जारी है। मुथैयापुरम पुलिस स्टेशन की तीन महिला कांस्टेबल और एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने 40 वर्षीय सुमति नाम की महिला को हिरासत में लिया और बेरहमी से पिटाई की। जब यह मामला संज्ञान में आया, तो इन महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सुमति का थूथुकुडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिन महिला कांस्टेबलों को निलंबित किया गया है उनके नाम मर्सीना, कल्पना और उमा माहेश्वरी हैं। वहीं सब-इंस्पेक्टर मुथुमलाई भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रभाकरण नाम के एक व्यक्ति ने 7 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मई को उसके घर से उसके पड़ोसी के 10 सोने के सिक्के चुराए थे। उसने सुमति पर चोरी का शक जताया। शिकायत के आधार पर मुथैयापुरम पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते वह बेहोश हो गई। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵