stirring-in-a-car-fire
stirring-in-a-car-fire

कार में लगी आग से हड़कंप

मुंबई,16 मार्च (हि.स.)।पालघर शहर में अचानक एक कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जल उठी। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृह रक्षा दल के जवानों की मदद से आग पर काबू पाया । कार महावितरण के सहायक अभियंता रमेश देवबा कोली (पालघर) की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैैंक केे करीब इस कार में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद माहीम-टेम्भोडे मार्ग पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। कार में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र /प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in