back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सियालकोट में भीड़ द्वारा मारे गए श्रीलंकाई ने गलतफहमी के लिए मांगी थी माफी

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो प्रमुख संदिग्धों ने पुलिस के सामने सियालकोट में एक श्रीलंकाई कारखाने के प्रबंधक की यातना और हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। प्रियंता कुमारा, जो सियालकोट के वजीराबाद रोड पर एक निजी कारखाने में प्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे, को 3 दिसंबर को ईशनिंदा के आरोपों में भीड़ द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया और उनके शव को आग लगा दी गई। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री को शुरूआती रिपोर्ट पेश कर दी है। प्रांतीय सरकार द्वारा दी गई प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब सामने आया जब प्रियंता कुमारा ने सुबह 10:28 बजे कारखाने की दीवारों से कुछ पोस्टर हटा दिए। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टरों पर पवित्र पैगंबर का नाम लिखा हुआ था। कुछ ही देर में फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचा और मामले को सुलझाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुमारा ने अपनी ओर से गलतफहमी के लिए माफी मांगी थी। कुमारा द्वारा माफी मांगने के बाद, कथित तौर पर मामले को सुलझा लिया गया और कारखाने के कर्मचारी तितर-बितर हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कार्यकतार्ओं ने अपने सहयोगियों को प्रबंधक पर हमला करने के लिए उकसाया था। कुछ ही मिनटों में, भीड़ ने औद्योगिक इकाई के परिसर के भीतर पीड़ित पर हमला किया और अंतत: उन्हें मार डाला। जिस समय क्रूर हमला हो रहा था, उस समय कारखाने में कुल 13 सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनमें से किसी ने भी पीड़ित को बचाने या भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश नहीं की। कुमारा के शव को बाद में कारखाने के बाहर घसीटा गया और जला दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को घटना के बारे में सुबह 11:28 बजे एक फोन आया। उन्होंने बताया कि 12 मिनट के भीतर एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया। बाद में संदिग्धों को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...