back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोण्डा,12 मार्च (हि.स.) देहात कोतवाली में तैनात एक सिपाही आशीष कुमार मल्ल का शव शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिवार को दी है। मूलरुप से मऊ जिले के हतवा गांव में रहने वाले देवन्द्र कुमार का 27 वर्षीय बेटा आशीष कुमार मल्ल देहात कोतवाली में बीते एक साल से सिपाही के पद पर तैनात था। कोतवाली परिसर में बने एक कमरे में रहता था। शुक्रवार को सिपाही का शव फांसी के फंदे से कमरे में लटका मिला। सूचन पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि कोतवाली देहात से सिपाही ने खुदकुशी क्यों की है इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी, तहकीकात की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...