back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेक्सास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

ह्यूस्टन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सेसना टी206एच विमान ने ह्यूस्टन एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट से उड़ान भरी और मंगलवार दोपहर मध्य टेक्सास के वाको से लगभग 30 मील (48 किमी) दूर मार्लिन हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मार्लिन सिटी मैनेजर सेड्रिक डेविस के हवाले से ह्यूस्टन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि छह सीटों वाला विमान वाको क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में था, जो मार्लिन हवाई अड्डे के एकमात्र रनवे के अंत से लगभग 70 गज (64 मीटर) दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵