back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में बहनों ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में तीन बहनों ने फट्टूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी। शुक्रवार को उनके शव रेलवे ट्रैक के पास मिले। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अहिरोली गांव के दिवंगत राजेंद्र प्रसाद गौतम की बेटियों प्रीति (16), काजल (14) और आरती (11) के रूप में हुई है। उनके पिता की नौ साल पहले मृत्यु हो गई थी और उनकी मां नेत्रहीन है। कुमार ने कहा कि तीनों बहनें अपने भाई गणेश के साथ मिलकर घर चलाने के लिए काम करती थीं। पुलिस को संदेह है कि गरीबी ने भाई-बहनों को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। तीनों बहनें गुरुवार शाम से अपने घर से लापता थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। –आईएएनएस एचके/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵