shooting-in-us-phoenix-2-killed-9-police-officers-injured
shooting-in-us-phoenix-2-killed-9-police-officers-injured

यूएस फीनिक्स में गोलीबारी, 2 की मौत, 9 पुलिस अधिकारी घायल

लॉस एंजेलिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी अमेरिकी राज्य एरिजोना की राजधानी फीनिक्स में शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी में 9 पुलिस अधिकारी घायल हो गए और एक महिला और एक संदिग्ध बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। ड्यूटी के दौरान गोली लगने के बाद से 5 पुलिस अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं। फीनिक्स के पुलिस प्रमुख जेरी विलियम्स ने स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित सुबह के समाचार सम्मेलन में कहा कि उनमें से 4 ठीक हो रहे हैं और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है लेकिन जल्दी ही रिकवर हो जाएगा। विलियम्स के अनुसार, पुलिस को 51वीं एवेन्यू और लोअर बकेय रोड के पास एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। एक अधिकारी को संदिग्ध ने कई बार गोली मार दी क्योंकि वह मदद के लिए संपर्क कर रहा था। विलियम्स ने कहा, घर में एक बच्चा था। जैसे ही अधिकारी उस बच्चे को सुरक्षित लाने के लिए गए, संदिग्ध ने चार अन्य अधिकारियों को गोली मार दी। उसी समय अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की है कि घटना के दौरान गोली लगने से चार अन्य पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। एक महिला घर में घायल अवस्था में मिली और बाद में दिन में उसकी मौत हो गई। स्थानीय टीवी चैनल एबीसी 15 की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी कई घंटों तक घर में बंद रहा। जब पुलिस अधिकारी स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे घर पहुंचे, तो उन्होंने संदिग्ध को मृत पाया। --आईएएनएस एसएस/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in