back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिलीपींस में चुनाव के दौरान गोलीबारी, 3 की मौत

मनीला, 9 मई(आईएएनएस) । फिलीपींस के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच सोमवार को मागुइंदानाओ शहर में एक मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा कि दो वैन में सवार हमलावरों ने बुलुआन शहर में मतदान प्रक्रिया में मदद कर रहे शांति सैनिकों पर सुबह करीब 7.25 बजे गोलियां चलाई। सेना के अनुसार, पीड़ित शहर में मेयर के लिए चुनाव लड़ रहे एक स्थानीय राजनेता के समर्थक थे । चुनाव आयोग ने बेसिलन प्रांत के सुमिसिप शहर में सोमवार सुबह एक और गोलीबारी की घटना की भी सूचना दी। चुनाव आयोग ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। इससे पहले सोमवार को, पुलिस ने बताया कि चुनाव की पूर्व संध्या पर रविवार रात मगुइंदानाओ शहर में ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा – धमाका दातू अनसे शहर में हुआ, जबकि दूसरा धमाका शरीफ अगुआक शहर के पास हुआ। किसी भी समूह ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हॉट स्पॉट के रूप में चिह्न्ति क्षेत्रों में हमलों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि इन इलाकों में हुई हिंसा से मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई। 65.7 मिलियन से अधिक फिलिपींस के निवासी सोमवार को एक नए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, 12 सीनेटरों, प्रतिनिधि सभा के 300 से अधिक सदस्यों और 17,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों का चुनाव करने के लिए मतदान करने के पात्र हैं। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵