back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र के अलीराजपुर में 2 आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न

भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के एक गांव में पुरुषों के एक समूह ने दो आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने रविवार को कहा कि इस अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद इस घटना के बारे में लोगों को पता चला। भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में एक व्यस्त सड़क पर एक वाहन के पास खड़ी दो महिलाओं को दिन के उजाले में पुरुषों के एक समूह द्वारा जबरन यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया। जबकि कुछ अन्य लोगों को इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करते देखा गया। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना एक लोकप्रिय आदिवासी उत्सव के दौरान हुई। क्लिप में महिलाओं में से एक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। महिला को दूसरे राहगीर ने बचाया। हालांकि इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसी स्थान पर खड़ी एक अन्य महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...