back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या से पुणे में सनसनी, चार लोग गिरफ्तार

भीमा नदी से एक परिवार के सात सदस्यों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने इसे हत्या बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रंजिश की बजह से एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। पुणे जिले के दौंड में भीमा नदी से एक परिवार के सात सदस्यों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने इसे हत्या बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रंजिश और वैमनस्य की बजह से एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या की गई थी।

पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि भीमा नदी से चार शव 18 से 21 जनवरी के बीच बरामद किए गए और अन्य तीन शव आज निकाले गए हैं। मृतकों की पहचान मोहन पवार (45), उनकी पत्नी संगीता मोहन (40), उनकी बेटी रानी फुलवारे (24), दामाद श्याम फुलवारे (28) और तीन से सात साल के तीन बच्चों के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पहले संदेह था कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसी वजह से इस मामले में हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने सातों की हत्या करना कबूल किया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार पुणे में भीमा नदी में एक ही परिवार के सात शव मिलने से खलबली मच गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों में एक के बेटे की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसे शक था कि बेटे की दुर्घटना के पीछे मोहन पवार हैं। उसने इसी वजह से सोची समझी साजिश के तहत सातों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...