मालिक के खाने में मिलाई नशीली दवा, फिर ढाई करोड़ के हीरे लेकर भागा कर्मचारी, ऐसे पकड़ में आया

मुंबई में एक सेठ के घर में दो नौकरों ने खाने में नशीली दवा मिलाकर मकान मालकिन को खिला दिया और ढाई करोड़ के हीरे लेकर चंपत हो गए।
Servants ran away with jewelery worth Rs 2.5 crore
Servants ran away with jewelery worth Rs 2.5 croreSocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में रहने वाले एक शख्स को उसके घर में रहने वाले दो कर्मचारियों ने खाने में नशीली दवा मिलाकर दे दी। उसके बाद वो ढाई करोड़ के हीरे चुराकर घर से भाग गए। घटना के करीब एक हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपियों को आधार कार्ड की मदद से पकड़ लिया।

खाने के बाद परिवार हुआ था बेहोश

पुलिस के मुताबिक घटना 11 फरवरी की है। जब उस रात खाने के लिए 53 वर्षीय सुनीता विजय झावेरी, 14 साल की बेटी, और घरेलू सहायिका बैठे थे। तभी दोनो नौकरों ने इडली और सांभर में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे खाकर सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद नौकर घर में रखे 2.5 करोड़ के आभूषण लेकर भाग गए। इस दौरान जब 53 वर्षीय झावेरी को पता चला कि उसके घर से हीरे गहने सब गायब है। तो उसने पुलिस में शिकायत दी। सुबह जब परिवार के सभी सदस्यों की नींद खुली तो सभी को उल्टियां हो रही थी। जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2023 में पति की मौत के बाद सुनीता झावेरी ने अपने घर के लॉकर में ही अपने गहने रखे थे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई तो पीड़ित परिवार से नौकरों का आधार कार्ड मांगा गया। फिर पता चला कि दोनों आरोपी बिहार के भटोड़ी के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 19 साल के राजा यादव और 19 साल के ही शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई। खोजबीन करने पर पता चला कि नीरज कुछ वर्ष पहले एक डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपियों को आधार कार्ड, मोबाइल लोकेशन और बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। ये दोनों पिछले कई दिनों से चोरी का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in