back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में स्कूटी सवार युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

– पीठ पर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंचे एसपी आउटर समेत अन्य पुलिस अधिकारी कानपुर, 19 मई (हि.स.)। जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई किसान नगर रोड पर स्कूटी सवार युवती की गोली मारकर हत्या करते हुए हत्यारे फरार हो गए। युवती की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच में जुट गई है। शाम ढलते ही वारदात को हत्यारे ने दिया अंजाम बिधनू किसान नगर रोड स्थित करसुई पुल के पास देर शाम स्कूटी सवार युवती की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए स्कूटी में लिखे नम्बर के आधार पर मृतका का नाम आरती शर्मा बताया जा रहा है। रेस करने आये लड़कों ने सुनी फायरिंग की आवाज सूत्रों की माने तो किसान नगर रोड पर सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों ने फायर की आवाज सुनी और जब वापस लौटे तो स्कूटी सवार युवती को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को बिधनू सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका घटनास्थल पर पहुंची बिधनू पुलिस व एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके पर बारीकी से जांच की गई है। मृतक युवती शादीशुदा है और मूलरूप से हमीरपुर जनपद की है। कानपुर में वह गल्ला मंडी के पास रहती थी। फिलहाल प्रेम-प्रंसग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवती के पास से मिले बैग बरामद हुआ और परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...