back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतनाः नवदम्पति ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

सतना, 15 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां ताला थाना अंतर्गत आमिन गांव में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात नवदम्पति सिब्बू साहू और उसकी पत्नी प्रीति साहू ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह दोनों का शव संदेहास्पद तरीके से एक ही रस्सी से पंखे में फंदे से लटका मिले। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ताला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि विगत दो महीने पहले 30 अप्रैल 2021 को दोनों की शादी हुई थी। बताया जाता है की शिब्बू ट्रक चालक चलता था। शादी के बाद घर में ही रह रहा था और उसकी दो महीने पहले शिब्बू की शादी हुई थी। ताला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/श्याम/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

जल्दी शादी होने वाली हैं? अपनी ब्राइडल किट में इन 5 जरूरी चीजों को जरूर रखें साथ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दुल्हन बनने के बाद हर दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनी ब्राइडल मेकअप किट में ये 5 आइटम्स जरूर...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...