back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतना: बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मियों को लूटा

सतना, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना-रीवा सडक़ मार्ग पर बायपास के पास पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह बाइक में सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को लूट लिया। बताया गया है कि बदमाश 84 हजार 950 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। जानकारी मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बायपास रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर कर्मचारियों से 84 हजार 950 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पूरी बारदात पेट्रोल-पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह यादव भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। एसपी यादव ने बताया कि आरोपितों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गईं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना अंतरराष्ट्रीय कच्चे...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵