romine-arrested-for-stealing-women39s-under-garments
romine-arrested-for-stealing-women39s-under-garments

महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला रोमीन गिरफ्तार

मेरठ, 15 मार्च (हि. स.)। सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले युवक रोमीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि वह मानसिक रोगी है। जो महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुरा कर उन्हें 'गंदे काम' के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस आरोपित के दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। रविवार को सदर कबाड़ी बाजार निवासी संजय चौधरी ने सदर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। संजय का आरोप था कि स्कूटी सवार मुस्लिम समुदाय के दो युवक उनके घर के बाहर सूख रहे घर की महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुरा कर ले गए। थाने पहुंचे व्यापारियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि आरोपित क्षेत्र से लगातार महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी कर रहे हैं। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि व्यापारियों द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली गई। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने महिलाओं के कपड़े चुराने वाले सोतीगंज निवासी रोमीन पुत्र फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अक्कास पुत्र आशिक अली फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपित महिलाओं के कपड़े चुराने के बाद उनके साथ गलत काम किया करता था। वह मानसिक रोगी लग रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in