बंगाईगांव में खिलौने पिस्तौल के साथ डकैत गिरफ्तार

robbery-arrested-with-toy-pistol-in-bangaigaon
robbery-arrested-with-toy-pistol-in-bangaigaon

बंगाईगांव (असम), 18 अप्रैल (हि.स.)। बंगाईगांव में खिलौना पिस्तौल के साथ एक डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार है। गिरफ्तार डकैत की पहचान सदर शहर के कठैलताल निवासी जयंत राय (21) के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि गत 11 अप्रैल की रात सदर शहर के एल्युमीनियम की फैक्ट्री के पास चार ट्रकों में डकैती हुई थी। पुलिस ने बताया कि जयंत राय के साथ ही चार अन्य डकैती भी इस घटना में शामिल थे। पुलिस ने जयंत राय के पास से एक खिलौना पिस्तौल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बंगाईगांव थाने में 348/21 नंबर की एक प्राथमिकी दर्ज कर अन्य डकैतों की तलाश में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in