back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में हॉस्टल के कमरे में रिसर्च स्कॉलर ने की आत्महत्या

प्रयागराज, 23 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर के एक एसआरएफ ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (एयू) के हॉलैंड हॉल छात्रावास के एक कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संजय कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के गांव पलानी, बबेरू का निवासी था। मंगलवार को उसका शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक (कर्नलगंज) अजीत सिंह चौहान ने कहा कि हमने हॉलैंड हॉल छात्रावास के कमरा नंबर 77 से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें पीड़ित ने दावा किया है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। पीड़ित ने अपने आत्महत्या नोट में एक महिला के नाम का भी जिक्र किया है और कहा था कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। अधिकारी ने आगे कहा कि संजय पटेल करीब दो दिन पहले दिल्ली से छात्रावास के कमरे में लौटा था और मंगलवार को कमरे की छत से लटका पाया गया। पुलिस ने कहा कि मृतक ने एयू से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵