rape-by-calling-home-in-the-name-of-getting-loan
rape-by-calling-home-in-the-name-of-getting-loan

लोन दिलाने के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म

जोधपुर,19 मई (हि.स.)। शहर के महामंदिर थाना इलाके में एक महिला के साथ उसके क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता को लोन की जरूरत थी तब वे उसे झांसे लेकर अपने घर बुलाया और खोटा काम किया। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 38 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके क्षेत्र में रहने वाले सुनील नाम के शख्स ने उसे लोन दिलाने की बात की थी। महिला के घर की माली हालत ठीक नहीं है। उसके झांसे में आने पर आरोपी सुनील ने उसे 11 मई को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। मगर बाद में भी टालमटोल जवाब देने के साथ फिर से दबाव बनाने लगा। मंगलवार को पीडि़ता थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस की तरफ आज पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। जांच थानाधिकारी लेखराज सिहाग खुद कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in