back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनांदगांव : दो नाबालिग बहनो ने कर दी पिता की टंगिया मारकर हत्या

राजनांदगांव, 30 जून (हि.स.)। जिला के अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवान टोला में दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर से मिली जानकारी के अनुसार बेलरगोंदी में एक अधेड़ की दो बहनों ने मिलकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मृतक सहदेव पिता रायसिंह नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी भगवान टोला के शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशीर्वा रहटगांवकर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सहदेव नेताम शराब का आदी था, जो शराब सेवन करने के बाद आए दिन अपनी पत्नी व अपने बच्चों को मारता पीटता था। मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास सहदेव नेताम अपनी पत्नी को मारने के लिए टंगिया उठाया था, जिसमें उसकी दोनों बेटियों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाया। उसके बाद दो नाबालिग बेटियों ने पिता से तंग आकर टंगिया से गोद-गोद कर हत्या कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज चंदेल/चंद्रनारायण

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...