प्रयागराज में करंट से राजगीर की मौत
प्रयागराज, 23 जुलाई (हि.स.)। उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला गांव में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन घर में काम करते समय करंट लगने से राजगीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। फूलपुर थाना क्षेत्र के करूआडीह गांव निवासी राम सूरत (40) पुत्र राम औतार राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह आराकला गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम लगाया था। गुरुवार सुबह घर से काम करने के लिए गया। जहां दोपहर काम करते समय वह अचानक करेंट की चपेट में आ गया और जब-तक उसे लोग बचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक राजगीर की करंट लगने से मौत की सूचना है। पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in