punjab-police-arrested-notorious-criminal-gavi-singh-from-flat-in-adityapur-area
punjab-police-arrested-notorious-criminal-gavi-singh-from-flat-in-adityapur-area

पंजाब पुलिस ने आदित्यपुर क्षेत्र स्थित फ्लैट से किया कुख्यात अपराधी गेवी सिंह को गिरफ्तार

27/04/2021 सरायकेला,27अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के विभिन्न थानों में कई कांडों के वांछित कुख्यात अपराधी पंजाब के फिरोजपुर जिला निवासी गेवी सिंह उर्फ विजय (32) की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस मंगलवार को सरायकेला पहुंची। एसएएस नगर मोहाली पंजाब सदर कुराली थाना कांड संख्या 31/ 2021 के तहत अपने गिरोह के साथ बंदूक की नोक पर हाईवे से गाड़ियों की लूटपाट करना, व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से धमकी देना और फिरौती मांगना, गैंगस्टरों को आर्म्स सप्लाई एवं ड्रग्स सप्लाई जैसे आरोपों पर अनुसंधान के क्रम में गेवी सिंह के सरायकेला खरसावां जिले में छिपे होने की सूचना पंजाब पुलिस को मिली थी। इसके बाद गिरफ्तारी में सहयोग के लिए पंजाब पुलिस जिला पहुंची। एसपी मोहम्मद अर्शी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला राकेश रंजन के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना पुलिस एवं पंजाब पुलिस के संयुक्त छापामारी दल का गठन कर गेवी सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से डीएल 10 सीजे/7009 संख्या की सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी, आधार कार्ड और नगद एक हजार बरामद किया गया। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी गेवी सिंह उर्फ विजय को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पंजाब ले जाया गया। पंजाब के मोस्ट वांटेड फरार अपराधी गेवी सिंह को पंजाब पुलिस ने स्थानीय आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से हरिओम नगर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी बीते दो साल से दर्जनों अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था। मोस्ट वांटेड अपराधी गेवी सिंह उर्फ विजय पंजाब के बाटला फिरोजपुर का रहने वाला है। उसका पंजाब में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, ड्रग तस्करी जैसे एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गेवी सिंह हरिओम नगर स्थित एक फ्लैट में अपना नाम विजय बता विगत कुछ दिनों से रह रहा था। पंजाब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत मोबाइल सर्विलांस पर रखते हुए आरोपी के ठिकाने का पता किया और फिर स्थानीय आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से मोस्ट वांटेड गेबी सिंह को हरिओम नगर स्थित उसके किराए के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि गेवी सिंह के खिलाफ पंजाब के थाना सिटी जिरा फिरोजपुर, थाना सिटी अबोहर, थाना मॉडल टाउन, थाना केन्ट फिरोजपुर, थाना सिटी वन अबोहर, थाना कंटॉन्मेंट अमृतसर, थाना फिरोजपुर एवं थाना फिलोर जालंधर में कुल 9 मामले दर्ज हैं। बताया गया कि गेवी सिंह की गिरफ्तारी से कई कांडों का उद्भेदन हुआ है। पंजाब पुलिस ने सरायकेला कोर्ट में हाजिर कर रिमांड पर लेकर कुख्यात अपराधी गेवी सिंह को पंजाब ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/ अभयरंजन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in