back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से घटना पर दुख जाहिर करते हुए लिखा गया, उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। इस भयानक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। कार सवार 9 लोगों में से एक बालक समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को काफी मशक्कत के बाद निकाल कर, दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵