prayagraj-two-elderly-people-died-at-different-places-due-to-motorcycle-collision
prayagraj-two-elderly-people-died-at-different-places-due-to-motorcycle-collision

प्रयागराज : मोटर साइकिल की टक्कर से अलग-अलग स्थानों पर दो वृद्धों की मौत

प्रयागराज,19 मई(हि.स.)। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में मंगलवार देर रात दो वृद्धों की जान चली गई। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पूरामुफ्ती के बमरौली निवासी 65 वर्षीय बड़ेलाल को मंगलवार की रात घर के पास सड़क पार करते समय मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय ले गये, जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की। दूसरी घटना करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव की है। मंगलवार की देर रात दो मोटर साइकिलों की टक्कर से 65 वर्षीय राधिका प्रसाद निवासी मवैया थाना औद्योगिक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने राधिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ घायल अन्य दो लोगों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in