back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली विभाग के अधिकारियों से मारपीट, दो गिरफ्तार

मुंबई, 26 फरवरी, (हि. स.)। पालघर जिले के विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके में बिजली का कनेक्शन काटने गए महावितरण के अधिकारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार महावितरण के विरार डिवीजन के सहायक अभियंता गुरुवार को अपने कर्मचारियों महेश कचरु डोलारे व अर्जुन आव्हाड के साथ ग्लोबल सिटी स्थित स्टार हाइट्स में रहने वाले यश रानडे के घर बिजली कनेक्शन काटने गए थे। क्योंकि रानडे ने कई महीनों से अपना बिजली का बिल नहीं भरा था। इस दौरान रानडे, मयूरेश जोशी व अन्य दो लोगों ने महावितरण के अधिकारियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि देर शाम उन्होंने अर्नाला पुलिस स्टेशन में चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रानडे व जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...