police-pelted-stones-report-nominated-against-10-people
police-pelted-stones-report-nominated-against-10-people

पुलिस पर पथराव,10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

गोपेश्वर, 28 मई (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। 27 मई को तहसील प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत पोखरी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम पोखरी के देवस्थान गांव के समीप गोदी बैंड पर किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। इस दौरान यहां नखोलियांणा गांव की महिला और पुरुषों की ओर से टीम के अधिकारी और कर्मचारियों पर पथराव किया गया। यह वाकया पोखरी के डामर तिराहे पर हुआ। इस पूरे प्रकरण में तीन सब-इंसपेक्टर, एक महिला और एक पुरुष सिपाही, एक होमगार्ड जवान घायल हो गये। नगर पंचायत और राजस्व के कर्मचारी भी चोटिल हुए हैं। थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की ओर से 10 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in