back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में रासायनिक इकाई में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक रसायन इकाई (केमिकल यूनिट) में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक रसायन इकाई में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग और रिएक्टर विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात मुसुनुरु मंडल के अक्कीरेड्डीगुडेम गांव में पोरस लैबोरेटरीज प्लांट में हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार बिहार के रहने वाले हैं। घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। कथित तौर पर हुए गैस रिसाव के बाद प्लांट की यूनिट-4 में लगी आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की। हादसे के वक्त प्लांट में 100 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे और जोरदार धमाका सुनकर वे दहशत में आ गए। संयंत्र फार्मास्युटिकल इंटरमिडियेट्स बनाती है। हादसे में बचे कई लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...