back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टायर शोरूम मालिक की हत्या पर उबले धनबाद के लोग, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

धनबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। धनबाद में टायर शो-रूम के मालिक रंजीत सावकी हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुस्साये लोगों ने शनिवार सुबह से धनबाद-सिंदरी मेन रोड को जाम कर दिया है। लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अपराधियों ने शुक्रवार शाम धनबाद के झरिया में टायर शोरूम चलाने वाले व्यवसायी रंजीत साव के प्रतिष्ठान में घुसकर उन्हें तीन गोलियां मारी थीं। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। दुकान में काम करने वाली एक मेड ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उसे भी रिवाल्वर की बट से मारा था। इस वारदात को लेकर परिजन और स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं। वे व्यवसायी का शव सड़क पर रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि धनबाद कोयलांचल में अपराधियों का शासन कायम हो गया है। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे रंगदारी का मामला सामने आ रहा है। रंगदारी नहीं देने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। झरिया थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब तक परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है लेकिन अब तक इस हत्याकांड के पीछे सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताते चलें कि बीते 28 मार्च को धनबाद के मटकुरिया में भी टायर शोरूम पर गोलियां दागी गई थीं। इस गोलीबारी में शोरूम संचालक बाल-बाल बचे थे। उस कांड के अपराधी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। –आईएएनएस एसएनसी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵