back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्रग्स तस्कर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

गुवाहाटी (असम), 09 मार्च (हि.स.)। असम-मेघालय सीमावर्ती इलाका बर्नीहाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर बने पुल के नीचे से मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक ड्रग्स तस्कर को पकड़कर गुवाहाटी के थाने की सोनापुर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार वीरू गिरी नामक ड्रग्स तस्कर पुल के पास किराए के मकान में रहकर इलाके में ड्रग्स का कारोबार चला रहा था। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने वीरू गिरी को ड्रग्स बेचते समय रंगे हाथों पकड़ कर सोनापुर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए ड्रग्स तस्कर के पास से प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रखे गए 22 कंटेनर बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि असम-मेघालय सीमावर्ती इलाका होने की वजह से बर्नीहाट स्थित पुल के पास न तो बर्नीहाट पुलिस और न ही सोनापुर पुलिस पहुंचती है। जिसका फायदा उठाते हुए तस्कर इलाके में ड्रग्स गोरखधंधा चलाते हैं। लोगों ने असम और मेघालय पुलिस से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इलाके में चल रहे ड्रग्स के कारोबार को पूरी तरह बंद कराने की मांग की है। हिदुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...