back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली माकर हत्या

मोतिहारी, 16 मार्च (हि.स.)। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पूर्वी चंपारण जिले कें मोतिहारी अंतर्गत हरसिद्धि में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के हरसिद्धि थाना अन्तर्गत मटियारिया कोठी बाजार पर मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष सह खाद बीज व्यवसायी पवन कुमार गुप्ता की हत्या कर दी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एक टीवीएस अपाची बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आये थे। उस समय पवन गुप्ता अपनी दुकान में बैठे हुए थे। अपराधियों ने फायरिंग कर उनके सिर में गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अपराधियों की जबतक घेराबंदी की तबतक एक अपराधी भाग निकला। वहीं एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी बाइक को जला दी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मोतिहारी मुख्य मार्ग को मटियारिया कोठी बाजार पर जाम कर दिया। खबर भेजे जाने तक ग्रामीण अपराधी को अविलंब गिरफ्तार करने व उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/हिमांशु शेखर

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵