back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोलीबारी में मारा गया फिलिस्तीनी पत्रकार, यरूशलेम में किया गया दफन

यरुशलेम, 14 मई (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक में संघर्ष को कवर करने के दौरान जो गोलीबारी हुई थी, उस दौरान एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की मौत हो गई। इसके बाद उसको यरूशलेम में शुक्रवार को दफना दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी यरुशलम में एक चर्च सेवा में पत्रकार के अंतिम संस्कार में हजारों फिलिस्तीनियों ने शुक्रवार को भाग लिया। जजीरा टीवी के अनुसार, ओल्ड सिटी में अंतिम सम्मान दिया गया था, जहां पास के कब्रिस्तान में उसे दफनाया गया। इस मामले को लेकर फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, 51 वर्षीय पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह को बुधवार सुबह उत्तरी वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक छापेमारी को कवर करते समय इजरायली सैनिकों ने गोली मार दी थी, और कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। पत्रकार पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की मौत को लेकर, अल जजीरा नेटवर्क के अधिकारियों ने भी इसराइल पर अनुभवी पत्रकार को जानबूझकर मारने का आरोप लगाया है। पर शुरुआत में इजराइली अधिकारियों ने दावा किया कि पत्रकार फिलिस्तीनी आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलियों से मारा गया। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵