back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की हत्या

मुजफ्फरपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) अध्यक्ष और उसके भाई की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक एक तालाब के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में घटना घटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैरिया गांव में एक तालाब पर स्वामित्व को लेकर गौंडा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और मनीष के बीच विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की दोपहर में तालाब से मछली मारने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि गोलीबारी प्रारंभ हो गई। गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और उनके भाई मुकेश सहनी को गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मामले में पूछे जाने पर सरैया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश शर्मा ने बताया कि प्रथम ²ष्टया आपसी रंजिश और मछली को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। उसी के कारण हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। बड़ी संख्या में गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵