back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के ओएसडी नामजद, कोलकाता पुलिस ने की कार्रवाई

अगरतला, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजय मिश्रा को नोटिस जारी कर गुरुवार को जांच अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नोटिस में कहा गया है कि मिश्रा के खिलाफ नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन (कोलकाता जिले के अंतर्गत) में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोटिस में कहा गया है, आपसे 25 नवंबर को नारकेलडांगा थाने में पेश होने और मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सौमित बंदोपाध्याय से मिलने का अनुरोध किया जाता है। इस नोटिस का पालन न करने पर कानून के अनुसार आपकी गिरफ्तारी हो सकती है। संपर्क करने पर मिश्रा ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵