one-who-gave-shelter-to-absconding-prisoners-arrested
one-who-gave-shelter-to-absconding-prisoners-arrested

फरार बंदियों को शरण देने वाला गिरफ्तार

जोधपुर, 05 माई (हि.स.)। जिले के फलोदी जेल से गत पांच अप्रैल को फरार हुए 16 बंदियों में से कुछ को शरण देने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस फरार आठ बंदियों को फिर से गिरफ्तार कर चुकी है। शेष फरार बंदियों की तलाश जारी है। ग्रामीण एसपी अनिल कुमार ने बताया कि फरार हुए बंदी भजन नगर लोहावट निवासवी मुकेश मादाणी एवं शंकर खिलेरी को शरण देने के आरोप में रामदेवरा थानान्तर्गत लोहारकी निवासी महेश पुनिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के मुकेश मादाणी एवं शंकर खिलेरी जेल से फरार होने के बाद महेश पुनिया के वहां रूके हुए है। महेश पूनिया दोनों की गिरफ्तारी से बचने में सहयोग कर रहा है। इस पर संभावित स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगने पर दोनों बंदी बोलरो कैम्पर में सवार होकर भाग गए लेकिन पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गत पांच अप्रैल को फलोदी जेल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 16 बंदी भाग निकले थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बाद में पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए सघन जांच अभियान शुरू किया। अब तक इन्हें भगाने वाले मास्टर माइंड सहित आठ बंदी पकड़े जा चुके हैं। शेष आठ की तलाश जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in