One lakh rupees lost from account in lieu of refund of 199

199 के रिफंड के बदले खाते से गवां बैठी एक लाख रूपए

जोधपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती नागौरी बेरा मंडोर एरिया में रहने वाली एक छात्रा को ऑनलाइन लहंगा बुक करवाना महंगा साबित हो गया। लहंगा मिला नहीं और रिफंड के 199 रूपए मांगे जाने पर किसी शातिर ने गूगल पे से उसके खाते से 99 हजार से ज्यादा की रकम साफ कर दी। पीडि़ता ने अब मंडोर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया है। घटना को लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि नागौरी बेरा मंडोर की रहने वाली सुश्री प्रेक्षा पुत्री कृष्ण कुमार पांडे की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पढ़ाई करती है और उसने ऑन लाइन एक लहंगा 199 रूपए में 8 जनवरी को बुक कराया था। लहंगा 9 को मिल जाना चाहिए था। मगर वो नहीं मिला। तब उसने गूगल पर कस्टमर केयर पर संपर्क किया। तब उसे बताया गया कि उसे लहंगे का स्टाक खत्म हो गया है और पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। इस पर उसने बताया कि वह फोन से ही गूगल पे एकाउंट करती है। तब शातिर ने पहले एक रूपए उसके खाते में रिफंड किया। फिर उसे डेबिट कर दिया। बाद में उसने फिर से एक रूपया रिफंड किया और डेबिट कर दिया। इसके बाद वह लगातार खाते से रूपए निकलता गया और कु ल 95 हजार 874 रूपए निकाल लिए। इसके बाद फिर से 3 हजार 129 रूपए निकाले। खाते से रूपए निकलते देख उसने अपने बचे पैसों को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया। शातिर को पीडि़ता ने अपने एसबीआई एक ाउंट की जानकारी भी दी थी। पीडि़ता ने अब मंडोर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.