back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लोरिडा में बस में हुई गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

मियामी, 18 मार्च (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में एक ट्रांजिट बस में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। फोर्ट लॉडरडेल पुलिस विभाग ने गुरुवार दोपहर एक ट्वीट में कहा कि बस में हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से कहा कि गोली लगने से अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन घायलों में दो की हालत गंभीर है और एक को मामूली चोट है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर इस समय हिरासत में है। पुलिस ने कहा कि घटना के कारण एक कार दुर्घटना भी हुई, जिसमें तीन अतिरिक्त लोग घायल हो गए है, जिनका इलाज किया जा रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵