back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में पटाखे फोड़ने के दौरान हुए झगड़े में एक की मौत

मंगलुरु, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर रात कार स्ट्रीट स्थित वेंकटेश अपार्टमेंट में हुई। मृतक की पहचान विनायक कामथ के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई है जब विनायक कामत अपार्टमेंट के अंदर पाकिर्ंग की जगह पर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे फोड़ने को लेकर आरोपी कृष्णानंद किनी और उसका बेटा अविनाश पीड़िता से झगड़ने लगे। दोनों के बीच बहस लड़ाई में बदल गई, जिसके बाद पिता और पुत्र ने कामथ को चाकू मार दिया। हालांकि, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कामत ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में उनके परिवार ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बंदर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चार दिन पहले पीड़िता से किसी बात को लेकर मारपीट भी की थी। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵