back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में सरकारी अधिकारी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने रविवार को सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विश्वजीत महापात्र को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता लगाने के बाद की गई, जो कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है। शुक्रवार और शनिवार को बिस्वजीत महापात्र की खोरधा, सुंदरगढ़ और जगतसिंहपुर जिले में सात जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभाग ने लगभग 89 लाख रुपये की एक दो मंजिला इमारत और भुवनेश्वर शहर में एक फ्लैट और भुवनेश्वर और जगतसिंहपुर में 10 प्लाट का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि 3.32 लाख रुपये से अधिक नकद, बैंक जमा, म्यूचुअल फंड और 2.40 करोड़ रुपये से अधिक बीमा जमा और 470 ग्राम सोना बरामद किया गया है। सतर्कता विभाग ने महापात्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत पीसी (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधित के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि महापात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, भुवनेश्वर की अदालत में भेजा जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में राउरकेला के सहायक कलेक्टर मनोरंजन नायक को गिरफ्तार किया था। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵