back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा: 100 रुपये नहीं देने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

भुवनेश्वर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बेटे अपनी मां को इसीलिए मार डाला, क्योंकि उसने 100 रुपये देने से इनकार कर दिया था। घटना मयूरभंज जिले के जशीपुर में शुक्रवार रात की है और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय सरोज नायक ने शराब खरीदने के लिए अपनी मां सालंदी नायक से 100 रुपये मांगा था। हालांकि, उसकी मां पैसे देने में असमर्थ थी। सरोज गुस्से में आकर अपनी मां को लगातार पीटने लगा, जिससे सालंदी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सरोज मौके से फरार हो गया। जशीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सलंदी के बड़े बेटे ने कहा, जब यह घटना हुई, तब मैं घर पर नहीं था। मुझे कल रात करीब 9.30 बजे फोन आया कि मेरी मां पर मेरे छोटे भाई ने गंभीर हमला किया है। मैं रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और अपनी मां को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵