back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनएसई को-लोकेशन घोटाला : सीबीआई ने छापेमारी के बाद दलालों से डिजिटल उपकरण जब्त किए

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने को-लोकेशन घोटाले के सिलसिले में विभिन्न दलालों से जुड़े 10 स्थानों पर छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। इस घोटाले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण और एनएसई के पूर्व-ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम शामिल रहे हैं। छापेमारी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुरुग्राम, गांधीनगर और देश के अन्य हिस्सों में की गई। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, हमने कुछ डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य प्रासंगिक चीजें बरामद की हैं। हमने कुछ दलालों के बयान दर्ज किए हैं। आने वाले हफ्तों में उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा जा सकता है। सूत्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान एकत्र किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। सीबीआई ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी मई 2018 से मामले की जांच कर रही है, लेकिन उसे रहस्यमय हिमालयी योगी की पहचान करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिसके साथ चित्रा रामकृष्ण ने गोपनीय जानकारी साझा की थी। हाल ही में जब बाजार नियामक ने पाया कि उन्होंने योगी के साथ एनएसई के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी, तब सेबी ने उन पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। सूत्र ने कहा, योगी के साथ संगठनात्मक संरचना, लाभांश परिदृश्य, वित्तीय परिणाम, मानव संसाधन नीतियों और संबंधित मुद्दों, नियामक की प्रतिक्रिया आदि के बारे में जानकारी साझा की गई थी। 2014 से 2016 के बीच चित्रा ने रिग्याजुरसामाएट द रेट आउटलुक डॉट कॉम पर कई ईमेल भेजे। चित्रा रामकृष्ण 1 अप्रैल, 2013 को एनएसई की सीईओ और एमडी बनीं। उन्होंने उसी वर्ष सुब्रमण्यम को एनएसई में अपने सलाहकार के रूप में लाया। सुब्रमण्यम को एनएसई का मुख्य रणनीतिक सलाहकार बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर 2013 और 2015 के बीच काम किया और 2015 और 2016 के बीच समूह संचालन अधिकारी और एमडी के सलाहकार बनाए गए थे। पहले बामर और लॉरी में मिड-लेवल मैनेजर के रूप में काम करते हुए उनका वेतन 15 लाख रुपये से बढ़कर 1.68 करोड़ रुपये सालाना और फिर 4.21 करोड़ रुपये हो गया। सुब्रमण्यम ने अक्टूबर 2016 में एनएसई और दिसंबर 2016 में चित्रा रामकृष्ण ने एनएसई छोड़ दिया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵